आरटीओ उड़नदस्ता रायगढ़ ने की राधेकृष्ण, सिल्की और सनी रात्रि बस पर कार्रवाई
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 जून 2025/ सारंगढ़ जाने वाली यात्री बसों द्वारा यात्रियों को सारंगढ़ बाई पास में छोड़ दिया जाता है, जिससे लोगो को परेशानी हो रही है एवं यात्रियों द्वारा कलेक्टर से शिकायत किया गया। इस सम्बन्ध में जॉच कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। निर्देश के परिपालन में कार्यालय में पदस्थ परिवहन उड़नदस्ता रायगढ़ टीम द्वारा 13 और 14 जून को मौके में जाकर शिकायत संबंधित मार्ग पर संचालित बसों की जाँच एवं भौतिक निरिक्षण किया गया जाँच के दौरान वाहनों में पाये जाने अनियमितता के आधार पर इन वाहनों पर मोटर यान अधिनियम के तहत 03 वाहनों से 6600/- रू. समझौता शुल्क लिया गया। संबंधित बस चालको एवं बस स्वामियों को हिदायत दी गयी कि निर्धारित रूट पर बसों को संचालित किया जाए अन्यथा मोटर यान अधिनियम के तहत कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जायेगा। परिवहन उड़नदस्ता रायगढ़ टीम द्वारा लगातार संबंधित मार्ग पर आगे भी निरंतर जाँच एवं कार्यवाही की जावेगी।


Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
