सारंगढ़-बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़।
जनपद पंचायत सारंगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदाई में दिनांक 1 जून से 7 जून तक “चउर तिहार” हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला खाद्य शाखा के निर्देशानुसार इस अवसर पर जून, जुलाई एवं अगस्त माह का तीन माह का चावल एवं अन्य राशन सामग्री एक साथ हितग्राहियों को वितरित की गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम पंचायत चंदाई की सरपंच समुद्र बाई खुटे द्वारा किया गया। चावल वितरण का कार्य महिमा स्व सहायता समूह के सहयोग से संपन्न हुआ। चउर तिहार में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राशन पाकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की।
ग्रामीण हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि सरकार की इस पहल से आम जनता को बड़ी राहत मिली है। सभी राशन कार्डधारियों को नियमानुसार तीन महीने का चावल एक साथ उपलब्ध कराया गया है।
इस आयोजन से ग्राम में उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा। चउर तिहार ग्रामीणों के लिए न केवल एक लाभकारी योजना रही, बल्कि यह सरकार और आम जनता के बीच मजबूत जुड़ाव का प्रतीक भी बना।
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
सारंगढ़-बिलाईगढ़June 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर खिलेश साहू राज्यपाल के हाथों सम्मानित
सारंगढ़-बिलाईगढ़June 13, 2026सारंगढ़-बिलाईगढ़: पूर्व सरपंच पर पत्नी को ‘फर्जी वेंडर’ बना 7 लाख से अधिक के गबन का आरोप, 4 महीने बाद भी जांच ठंडे बस्ते में।
छत्तीसगढ़June 1, 2026निर्माता शेखर सोनी की फ़िल्म भुईंया रिलीज होने तैयार निर्माता शेखर सोनी व कलाकारों ने सारंगढ में लिया प्रेसवार्ता
छत्तीसगढ़May 29, 2026जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में अब मिलेगी एनेस्थीसिया डॉक्टर की सेवा सिजेरियन और अन्य ऑपरेशन अब सारंगढ़ में संभव
