बरमकेला/सारंगढ़-बिलाईगढ़। क्षेत्र के किसान इन दिनों डीएपी खाद की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। स्थानीय सहकारी समितियों और विक्रय केंद्रों में खाद की अनुपलब्धता के चलते किसान अब ओडिशा से महंगे दामों पर डीएपी खाद खरीदने को मजबूर हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता गोपाल प्रसाद बाघे ने इस विषय पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि – “सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। एक तरफ वह किसानों की आय दुगनी करने की बातें करती है, वहीं दूसरी ओर उन्हें खेती के लिए जरूरी खाद तक मुहैया नहीं करा पा रही है।”
बाघे ने आगे कहा कि किसानों की इस समस्या पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। यदि समय रहते खाद की आपूर्ति नहीं की गई तो किसान आंदोलन को मजबूर होंगे। वर्तमान खरीफ सीजन में डीएपी खाद की मांग अत्यधिक है और इसकी अनुपलब्धता से बोनी प्रभावित हो रही है, जिससे आगामी फसल उत्पादन पर भी विपरीत असर पड़ सकता है।
किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, अन्यथा उन्हें ओडिशा से ऊंचे दाम पर खाद खरीदने की पीड़ा झेलनी पड़ेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और भी बदतर हो जाएगी।
सरकार की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं – क्या किसानों की सुध लेने कोई आगे आएगा?
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
रायगढ़April 6, 2026सुरेंन्द्र बघेल सारंगढ़ बिलाईगढ़ अ.जा.मोर्चा के बने जिलासह प्रभारी
छत्तीसगढ़April 2, 2026चूना खदान के विरोध में हजारों ग्रामीणों ने निकाली रैली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़April 1, 2026ट्रेनिंग पूर्ण कर गांव लौटे सूबेदार पुष्पेंद्रराज खटर्जी का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर
छत्तीसगढ़March 31, 2026किसानों की समस्या सुन, तालाब निरीक्षण करने पैदल गए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे
