सारंगढ़ । सूत्रों का कहना कि – सारंगढ़ नपा में पदस्थ उप अभियंता उत्तम सिंह कंवर का विगत चार माह पूर्व स्थानांतरण हों गया हैं । उक्त तबादले का आदेश भी नपा आ चुकी हैं परंतु उन्हें जान बूझकर रिलीव नहीं किया जा रहा हैं । जबकि – उप अभियंता कंवर पर पालिका के जनप्रतिनिधियों ने ठेकेदारों से मिलीभगत कर स्तरहीन निर्माण कार्यों सहित विकास कार्यों को लंबित रखने, समय-सीमा में पूर्ण नहीं कराने जैसे कई गंभीर आरोप जनता ने लगाएं हैं । साथ ही उनके द्वारा पार्षदों व अन्य नेताओं की अनदेखी करने की बातें भी आ रहीं हैं । इन सब परिस्थितियों से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की छवि भी धूमिल हो रही हैं । अतः उप अभियंता कंवर को कार्यभार से मुक्त नहीं किया जाता है तों शुक्रवार 9 जनवरी से सूत्र की मानें तो भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल एवं वरिष्ठ नेताओं संगठन पदाधिकारियों के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा नपा का घेराव किया जा सकता है । इंटरलाकिंग कार्य खेल भांठा दूध केन्द्र से कोसीर मुख्य मार्ग तक 20.39 लाख , खंभा विस्तार एवं स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य 34.56 लाख उक्त दोनों कार्य सहित कई कार्य ऐसे हैं जो कि – हों चुका तथा निविदा प्रक्रिया बाद में की जा रही हैं । उन्हीं हों चुके कार्यों का फिर से निविदा प्रक्रिया की जा रही हैं ।
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
