छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का प्रतिनिधिमंडल स्थानीय शिक्षक संवर्ग के समस्याओं के निदान की दिशा में जिलाध्यक्ष श्री चोखलाल पटेल जी की अगुआई में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे आर डहरिया से मिला और बिंदुवार समस्याओं व सुझावों का ज्ञापन सौंपने के साथ ही उनसे उन्मुक्त वातावरण में चर्चा परिचर्चा की!
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री डहरिया जी ने तत्काल कार्यालयीन लिपिक को निर्देशित करते हुए अविलंब पत्र जारी करने को कहा! साथ ही संगठन द्वारा सुझाए हर मासान्त के बैठक को बेहतर पहल बताते हुए इसी माह से इसके आरंभ की बात कही है!
ज्ञापन के बिंदुओं में सभी एल बी संवर्ग शिक्षकों को मार्च में फॉर्म 16 की उपलब्धता सुनिश्चित करने, उच्च परीक्षा अनुमति आदेश जारी करने, छूटे वार्षिक वेतन वृद्धि जोड़ते हुए एरियर्स भुगतान करने, सेवा पुस्तिका संधारण व सत्यापन करने, सीजी स्कूल पोर्टल में अवकाश का अद्यतन करने, लंबित अवकाशों को स्वीकृत कर वेतन भुगतान, चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का निराकरण, सूचना के अधिकार के तहत वांछित जानकारी प्रदाय एवं कर्मचारी संघों के साथ प्रतिमाह बैठक की माँग उठाई!
संयुक्त शिक्षक संघ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के इस प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष श्री चोखलाल पटेल के साथ रामकुमार कोसले, पंच राम साहू, विजय ईजारदार, पुरंदर सिंह पटेल, शिव कुमार साहू, प्रदीप नेताम, कौशल कुमार पटेल, अनिल कुमार खलखो, रामकिशोर पटेल, रामदीन सिदार, राजीव नयन पटेल, यशवन्त दीवान, जीवित कुमार नायक, सेत राम खड़िया, शैलेंद्र भूमिजन, दीपक भगत एवं सत्य नारायण चंद्रा आदि शामिल रहे!
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
रायगढ़April 6, 2026सुरेंन्द्र बघेल सारंगढ़ बिलाईगढ़ अ.जा.मोर्चा के बने जिलासह प्रभारी
छत्तीसगढ़April 2, 2026चूना खदान के विरोध में हजारों ग्रामीणों ने निकाली रैली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़April 1, 2026ट्रेनिंग पूर्ण कर गांव लौटे सूबेदार पुष्पेंद्रराज खटर्जी का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर
छत्तीसगढ़March 31, 2026किसानों की समस्या सुन, तालाब निरीक्षण करने पैदल गए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे
