गड्ढों में दल-दल व जलजमाव होने से विद्यार्थिया है। परेशान
बिलाईगढ़ क्षेत्र के पेंड्रावन, सरधाभाठा,बालपुर के लोग कई वर्षों से सड़क की बदहाली से जूझ रहे हैं। मुख्य मार्ग पेंड्रावन,सरधाभाठा व बालपुर PWD सड़क पुरी तरह जर्जर हो चुका है।बरसात के मौसम में कीचड़ और जल-जमाव में तब्दील होने वाले रास्ते पर जब लोग आवागमन करने लगते हैं।तो अपने जान के लिए दुवा मांगते गुजरते हैं। सड़क की चप्पे-चप्पे में बड़े बड़े गड्डे और जल-जमावडा राहगीरों के लिए खतरा बना रहता हैं। राहगीर मजबूर होकर रास्ते तय करता है।इन रास्ते से अपने सपनों को पूरा करने के लिए बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे पढ़ने के लिए आना जाना करते हैं।पर सड़क मे दल-दल व बड़े-बड़े गड्ढे होने से छात्र छात्राएं फिसलकर गिर जाते हैं।और स्कूल ड्रेस वह कांपी पुस्तक भीग जाते हैं।जिसके कारण स्कूल के कई बच्चे स्कूल नहीं जा पाते।
ग्रामीणों ने बताया कि अब तक विभाग द्वारा सड़क रिपेयरिंग की पहल करने नहीं आए है। जिससे स्थानीय लोग काफी नाखुश हैं।कीचड़ और गड्ढों की वजह से लोग अक्सर दुर्घटनाओं का शिकार होते रहते हैं।ग्रामीणों ने कई बार सम्बंधित अधिकारियों को मौखिक रूप से अवगत करा चुके है। बावजूद उसके, अभी तक कोई भी सम्बंधित अधिकारियों के द्वारा निरिक्षण,या जांच करना मुनासिब नहीं समझा है।

Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
सारंगढ़-बिलाईगढ़June 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर खिलेश साहू राज्यपाल के हाथों सम्मानित
सारंगढ़-बिलाईगढ़June 13, 2026सारंगढ़-बिलाईगढ़: पूर्व सरपंच पर पत्नी को ‘फर्जी वेंडर’ बना 7 लाख से अधिक के गबन का आरोप, 4 महीने बाद भी जांच ठंडे बस्ते में।
छत्तीसगढ़June 1, 2026निर्माता शेखर सोनी की फ़िल्म भुईंया रिलीज होने तैयार निर्माता शेखर सोनी व कलाकारों ने सारंगढ में लिया प्रेसवार्ता
छत्तीसगढ़May 29, 2026जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में अब मिलेगी एनेस्थीसिया डॉक्टर की सेवा सिजेरियन और अन्य ऑपरेशन अब सारंगढ़ में संभव
