जिला संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ अध्यक्ष भागवत प्रसाद साहू के अगुवाई में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.आर.डहरिया जी से मिलकर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए निदान करने हेतु निवेदन किया गया। इस जिले में लंबे समय से कार्य कर रहे कार्यवाहक समन्वयको का शीघ्र स्थाई आदेश जारी करवाने तथा शिक्षकों का लंबित परीक्षा अनुमति का आदेश जारी करवाने निवेदन किया गया। स्कूलों में पुस्तक एवं गणवेश की कमी से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। नव पदस्थ डीईओ श्री जे आर डहरिया ने संघ की समस्याओं को त्वरित निदान करने की बात कही। साथ ही उन्होंने इस जिले में शिक्षा गुणवत्ता पर विशेष फोकस करते हुए सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर पर अमल करने को कहा।इस दौरान जिला सचिव डाबर सिंह साहू, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार देवांगन, जिला कोषाध्यक्ष विपीन भगत, कलेश्वर साहू, मुकेश कुमार, हुतेंद्र आदि समन्वयक गण उपस्थित रहे।
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
सारंगढ़-बिलाईगढ़June 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर खिलेश साहू राज्यपाल के हाथों सम्मानित
सारंगढ़-बिलाईगढ़June 13, 2026सारंगढ़-बिलाईगढ़: पूर्व सरपंच पर पत्नी को ‘फर्जी वेंडर’ बना 7 लाख से अधिक के गबन का आरोप, 4 महीने बाद भी जांच ठंडे बस्ते में।
छत्तीसगढ़June 1, 2026निर्माता शेखर सोनी की फ़िल्म भुईंया रिलीज होने तैयार निर्माता शेखर सोनी व कलाकारों ने सारंगढ में लिया प्रेसवार्ता
छत्तीसगढ़May 29, 2026जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में अब मिलेगी एनेस्थीसिया डॉक्टर की सेवा सिजेरियन और अन्य ऑपरेशन अब सारंगढ़ में संभव
