तकनीकी सहायक और रोजगार सचिव के मिली भगत से हो रहा है ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार
बरमकेला। ग्राम पंचायत तोरा विकासखण्ड बरमकेला में मनरेगा के तहत् मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण कार्य को जे०सी०पी मशीन से कराये जाने तथा फर्जी उपस्थिति पंजी तैयार कर अपने चिर-परिचित व्यक्तियों के खाते में फर्जी रूप से मजदूरी राशि डाले व स्वीकृत राशि का गबन किया जा रहा है
मामला ग्राम पंचायत तोरा विकासखण्ड बरमकेला जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०) में मनरेगा योजनान्तर्गत पृथक-पृथक दो स्थानों पर (वर्क कोड- 3313009097 कार्य का नाम- मिट्टी सड़क निर्माण कार्य, कार्य स्थल नावातालाब से महालिमडीपा तक, एवं कार्य का नाम- मिट्टी सड़क निर्माण कार्य, कार्य स्थल नारायण प्रधान के खेत से साहेब राम के खेत तक) मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण किया जा रहा है, मनरेगा योजनान्तर्गत होने वाले कार्यों को नियमानुसार ग्राम पंचायत वासियों / मजदूरों के माध्यम से कराया जाना है, ताकि मनरेगा योजना का प्रत्यक्ष लाभ लोगों को प्राप्त हो सके, परन्तु अपने निजी लाभ पंचायत प्रतिनिधि व रोजगार सहायक द्वारा लिया जा रहा है निर्माण कार्य हेतु स्वीकृत राशि को गबन करने की नियत से सरपंच ग्राम पंचायत तोरा, रोजगार सचिव ग्राम पंचायत तोरा, के द्वारा उक्त निर्माण कार्य को जे०सी०पी मशीन के माध्यम से कराया गया है।
उक्त मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण कार्य में कोई भी मजदूर संलिप्त नही है, परन्तु निर्माण कार्य में प्रतिदिन लगभग 130 मजदूरों का फर्जी उपस्थिति पंजी भरा जा रहा है, एवं अपने घनिष्ठ चिर-परिचित व्यक्तियों के खाता में फर्जी तरीके से मजदूरी भुगतान राशि को डाला जा रहा है।


स्पष्ट है कि सरपंच ग्राम पंचायत तोरा, रोजगार सचिव ग्राम पंचायत तोरा अपनी जेब गरम करने तथा स्वीकृत राशि को अधिक से अधिक गबन करने की नियत से अवैधानिक कृत्य किया जा रहा है, जो कि विधि विरूद्ध है, तथा अपराध की श्रेणी में आता है।
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
सारंगढ़-बिलाईगढ़June 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर खिलेश साहू राज्यपाल के हाथों सम्मानित
सारंगढ़-बिलाईगढ़June 13, 2026सारंगढ़-बिलाईगढ़: पूर्व सरपंच पर पत्नी को ‘फर्जी वेंडर’ बना 7 लाख से अधिक के गबन का आरोप, 4 महीने बाद भी जांच ठंडे बस्ते में।
छत्तीसगढ़June 1, 2026निर्माता शेखर सोनी की फ़िल्म भुईंया रिलीज होने तैयार निर्माता शेखर सोनी व कलाकारों ने सारंगढ में लिया प्रेसवार्ता
छत्तीसगढ़May 29, 2026जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में अब मिलेगी एनेस्थीसिया डॉक्टर की सेवा सिजेरियन और अन्य ऑपरेशन अब सारंगढ़ में संभव
