सारंगढ़-बिलाईगढ़।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 2 से 4 नवंबर तक जिला प्रशासन सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा खेल भाटा मैदान सारंगढ़ में आयोजित रजत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टाल लगाकर शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।
इसी क्रम में कृषि विभाग द्वारा तैयार किया गया सेल्फी जोन मेले का मुख्य आकर्षण बना रहा। इस जोन में पारंपरिक देशी हल, किसान प्रतिरूप और मिलेट्स फसल प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान खूब खींचा।
मेले में आए किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने देशी हल के साथ उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर अपनी खुशी व्यक्त की। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि हमारी कृषि परंपरा और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का माध्यम भी हैं।


Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
