सारंगढ़-बिलाईगढ़।
जिले में प्रस्तावित चूना खदान के विरोध में आसपास के 16 से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण महिला-पुरुष, जनप्रतिनिधि और बुजुर्गों ने एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गढ़ चौक से जिला कलेक्टर परिसर तक विशाल रैली निकालकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और खदान खोलने के निर्णय का कड़ा विरोध जताया।
रैली में शामिल ग्रामीणों का कहना है कि चूना खदान खुलने से क्षेत्र में पर्यावरण प्रदूषण बढ़ेगा, खेती-किसानी को नुकसान होगा और गांवों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने बताया कि इस खदान का विरोध लंबे समय से किया जा रहा है, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
रैली के बाद ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर चूना खदान के प्रस्ताव को तत्काल निरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि खदान खोलने की प्रक्रिया बंद नहीं की गई तो आने वाले समय में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।



Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
