सारंगढ़: जिले के किसान भाई विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं जैसे – बाधित रोपाई/रोपण जोखिम- अधिसूचित क्षेत्र में कम वर्षा अथवा प्रतिकूल मौसमी दशाओं के कारण अधिसूचित मुख्य फसल की बोआई/रोपण/अंकुरण नहीं हो पाने वाली नुकसान से सुरक्षा प्रदान करेगा, साथ ही ओलावृष्टि, जलभराव, बादल का फटना, प्राकृतिक आकाशीय बिजली, चक्रवाती वर्षा एवं बेमौसम होने वाली बरसात से नुकसान से बचने के लिए फसल बीमा करा सकते हैं।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत जिले के ऋणी एवं अऋणी कृषक बीमा का लाभ लेने हेतु जिला के सहकारी बैकों में तथा लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से आवेदन कर फसल बीमा करा सकते है । किसानों के लिए सदैव तत्पर श्री श्रीवास्तव उप संचालक कृषि जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष खरीफ सीजन के धान सिंचित, धान असिंचित, मक्का, कोदो-कुटकी, रागी अरहर, उड़द एवं मूंग फसल शामिल है । वहीं रबी सीजन के लिये चना, गेंहूं सिंचित एवं असिंचित राई-सरसों फसल को अधिसूचित किया गया है । जिसके लिये खरीफ फसल हेतु बीमित कुल बीमित राशि ऋणमान के आधार पर 2 प्रतिशत और रबी फसल के लिये बीमित राशि का डेढ़ प्रतिशत अथवा वास्तविक प्रीमियम जो भी हो, प्रीमियम के रूप में किसान द्वारा वहन किया जाएगा । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत 3 वर्षों के लिये जिले में चयनित बजाज अलियांज जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड को फसल बीमा करनें निर्धारित किया गया है ।
खरीफ वर्ष 2023 में कुल 12 गांव के 1727 कृषकों का 42,19,497.00 रुपये का बीमा भुगतान किया गया है । उप संचालक कृषि द्वारा जिले के अधिकाधिक किसानों से निर्धारित तिथि 31 जुलाई 2025 तक अपनी फसल का अनिवार्य रूप से बीमा कराकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत लाभन्वित होने का आग्रह किया गया है ।
बीमित राशि प्रति हेक्टर के मान से निर्धारित किया गया –
क्र. फसल का नाम प्रीमियम राशि (रु.) बीमित राशि (रु.)
1 धान सिंचित 1100.00 55000.00
2 धान असिंचित 860.00 43000.00
3 मूंगफली 980.00 49000.00
4 मक्का 780.00 39000.00
5 अरहर 447.20 43000.00
6 उड़द 580.00 29000.00
7 मूंग 290.00 29000.00
8 कोदो 170.00 17000.00
9 कुटकी 190.00 19000.00
10 रागी 160.00 16000.00
11 सोयाबीन 300.00 30000.00

Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
