सारंगढ़ के नजदीकी ग्राम बटाउपाली ब के तालाब में मिली महिला की लाश


सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम बटाउपाली ब में आज सुबह एक महिला की लाश तालाब में तैरती हुई मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतिका की पहचान निद्रा बाई सिदार उम्र लगभग 65 वर्ष के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि महिला रात करीब 8:00 बजे हाथ में गुड़ाखू लेकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, परंतु रात में उसका कोई पता नहीं चल सका।
सुबह गांव के तालाब में महिला का शव तैरता हुआ मिला, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है

Author Profile

Chuneshwar Sahu
Chuneshwar Sahu
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़