सारंगढ़-बिलाईगढ़। सरसीवां तहसील के ग्राम गगोरी में करमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। 42 वर्षीय सम्मेलाल रात्रे पिता सहनू रात्रे करमा पूजा विसर्जन के लिए नाले में उतरे थे। अचानक बहाव तेज होने से वे चेक डैम के अंदर चैनल में फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बीते दिन दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है।
ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद भी शव बाहर नहीं निकाला जा सका। आज सुबह रायगढ़ से पहुंची रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकाला, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मौके पर पहुंचे सरसीवां तहसीलदार ने पोस्टमार्टम उपरांत मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल बनाने के निर्देश दिए और परिजनों को आपदा प्रबंधन मद से मिलने वाली तत्काल सहायता राशि हेतु आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी।
लगातार हुई बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।



Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
