रायगढ़ – भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए प्रदेश नेतृत्व ने सुरेन्द्र बघेल को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का सहप्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
सुरेन्द्र बघेल लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ बना चुके हैं। उनकी कार्यशैली, संगठनात्मक क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ (एस सी) बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण रणनीतिक दृष्टि से अहम जिले में उनकी नियुक्ति को संगठन विस्तार और मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पार्टी ने जताया विश्वास
नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सुरेन्द्र बघेल को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि, उनके नेतृत्व में अजा मोर्चा सारंगढ़ बिलाईगढ़ में नई ऊंचाइयों को छुएगा और पार्टी की नीतियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।
सुरेन्द्र बघेल ने जताया आभार
इस मौके पर सुरेन्द्र बघेल ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
रायगढ़April 6, 2026सुरेंन्द्र बघेल सारंगढ़ बिलाईगढ़ अ.जा.मोर्चा के बने जिलासह प्रभारी
छत्तीसगढ़April 2, 2026चूना खदान के विरोध में हजारों ग्रामीणों ने निकाली रैली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़April 1, 2026ट्रेनिंग पूर्ण कर गांव लौटे सूबेदार पुष्पेंद्रराज खटर्जी का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर
छत्तीसगढ़March 31, 2026किसानों की समस्या सुन, तालाब निरीक्षण करने पैदल गए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे
