गुपचुप बना जहर! रेड़ा गांव में 30 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार

9 मई 2026, शनिवार को रेड़ा गाँव में गुपचुप खाने के बाद करीब 30 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए, जिनमें 3 छोटे बच्चे भी शामिल हैं। प्रभावित लोगों को पेट दर्द, बुखार, उल्टी और दस्त जैसी शिकायतें होने पर सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार लगभग 20 लोग घर पर रहकर ही उपचार करा रहे हैं। वहीं एक गर्भवती महिला की हालत गंभीर होने पर उसे रायगढ़ रेफर किया गया है।

ग्राम पंचायत रेड़ा की सरपंच श्रीमती गणेश्वरी पुराईन ने घटना के बाद ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में बाहरी खाना-पीना बंद करें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रमेश खूँटे आधी रात को जिला चिकित्सालय पहुंचे और भर्ती मरीजों का हालचाल जाना।

Author Profile

Chuneshwar Sahu
Chuneshwar Sahu
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़