लात नाला हादसा: कार के अंदर मिले दंपत्ति के शव, कई घंटों बाद रेस्क्यू टीम को मिली सफलता

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 29 जुलाई 2026। लात नाला (माधोपाली पुल) में हुए दर्दनाक हादसे में कार समेत बहे दम्पत्ति के शव आखिरकार बरामद कर लिए गए हैं। लगातार चले रेस्क्यू अभियान के दौरान कार को नदी से बाहर निकाला गया, जिसमें चालक देवनारायण पटेल एवं उनकी पत्नी के शव कार के अंदर ही मिले।

घटना के बाद से जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ व की संयुक्त टीमें लगातार बचाव एवं खोज अभियान में जुटी हुई थीं। तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने लगातार प्रयास जारी रखे और अंततः कार सहित दोनों शवों को बरामद कर लिया

इस में पंजाब गोताखोर की टीम का बहुत योगदान रहा

Author Profile

Chuneshwar Sahu
Chuneshwar Sahu
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़