छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा आज शासनादेश के आधार पर ज़िले में शिक्षा विभाग के नए मुखिया के रुप में कार्यभार ग्रहण उपरान्त श्री जे आर डेहरिया जी का आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया!
श्री डेहरिया जी क्रमशः तीसरे अधिकारी हैं, जिन्होंने सारंगढ़ में पूर्व में विकासखंडशिक्षा अधिकारी के पद पर अपनी भूमिका का निर्वहन किया था और आज जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थापित हुए हैं! इनसे पूर्व में श्री एस एन भगत एवं श्री एल पी पटेल भी उक्त दोनों पदों पर अपनी प्रशासनिक सेवाएं दे चुके हैं!
चूंकि श्री डेहरिया जी सारंगढ़ विकासखण्ड से भलीभांति परिचित हैं! तथापि आज इतने वर्षों बाद जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर आने के बाद भी उनके व्यवहार में वही अपनापन और सौम्यता नज़र आई जिसके लिए वे जाने जाते हैं! सभी पूर्व परिचित शिक्षकों से उन्होंने सहर्ष और उन्मुक्त संवाद किया! ख़ासकर संगठन के जिला सचिव श्री पंच राम साहू एवं जिलाध्यक्ष श्री चोखलाल पटेल के साथ उनकी केमिस्ट्री ने जता दिया कि उच्च पदों पर पदासीन होने के बाद भी वे किस कदर जमीन से जुड़े हुए हैं!
आज के इस अभिनंदन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का नेतृत्व सर्व श्री चोखलाल पटेल, पंच राम साहू, नीलकंठ पटेल,शिव प्रकाश राठिया, अयोध्या प्रसाद जायसवाल, संतोष मेहर, विजय यादव, चूड़ामणि कर्ष, कौशल कुमार पटेल, यशवन्त दीवान, सत्य नारायण चंद्रा, रामकिशोर पटेल, दीपक कुमार भगत, भुवनेश्वर पटेल, विजय ईजारदार, यादराम पटेल, कमल साहू,विद्याधर पटेल, राजेश देवांगन, मोहिंदर सिंह मरावी, मुकेश पटेल, पुरंदर पटेल, शैलेन्द्र भूमिजन, नित्यानंद भोय, संतोष कुमार मिंज,देवनारायण पटेल, जयंत राठिया, राजीव नयन पटेल, गोपाल प्रसाद पटेल आदि ने संयुक्त रूप से की!
Author Profile

-
MO.7974536583
OFFICE -बिलासपुर रोड प्रतापगंज गोंडवाना भवन के पास वार्ड क्रमांक 2 सारंगढ़
Latest entries
छत्तीसगढ़August 16, 2026सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़August 15, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह सेवा सहकारी समिति गाताडीह
छत्तीसगढ़August 11, 2026ग्राम चंदाई में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़August 1, 2026जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेस पुर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
